मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:24 · नई दिल्ली संस्करण

स्वाति मालीवाल ने किया बुराड़ी का दौरा, उजागर की क्षेत्र की दयनीय स्थिति

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
स्वाति मालीवाल ने किया बुराड़ी का दौरा, उजागर की क्षेत्र की दयनीय स्थिति

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) की सांसद स्वाति मालीवाल ने बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय निवासियों की दुर्दशा का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि लाखों पूर्वांचली परिवारों का बसेरा होने के बावजूद बुराड़ी की स्थिति दिल्ली सरकार के विकास के बड़े-बड़े दावों के बिलकुल विपरीत है।स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो जारी किया और इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि दिल्ली के बुराड़ी का नर्क से बुरा हाल है। बुराड़ी इलाके के लोगों ने मुझे अपने इलाके का हाल दिखाने के लिए यहां बुलाया था। यहां लाखों पूर्वांचली लोग रहते हैं। आपको आकर यहां के हालात देखने चाहिए। सड़कों का बुरा हाल हो चुका है।अपने दौरे के दौरान स्वाति मालीवाल ने क्षेत्र की बदहाल स्थिति का प्रत्यक्ष अनुभव किया। उन्होंने जर्जर सड़कों को देखा, जो गड्ढों से भरी हुई थीं, गली-मोहल्लों में गंदे पानी और सीवर के ओवरफ्लो की समस्या को देखा। जगह-जगह कचरे के ढेर बिखरे हुए मिले। स्थानीय निवासियों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कई महिलाओं ने शिकायत की कि क्षेत्र में पानी तो भरा रहता है लेकिन उनके नलों में पानी नहीं आता। जब कभी पानी आता भी है तो वह पीने लायक नहीं होता। लोग मजबूर होकर दुकानों से पानी खरीद रहे हैं। यहां के निवासियों ने यह भी बताया कि बुराड़ी में एक भी बस स्टॉप नहीं है।स्वाति मालीवाल ने कहा, “बुराड़ी के लोग अमानवीय परिस्थितियों में रहने को मजबूर हैं जबकि दिल्ली सरकार दिल्ली के बदलाव को लेकर खोखले दावे कर रही है। बुराड़ी से लगातार तीन बार विधायक रहे संजीव झा बुनियादी सुविधाएं देने में पूरी तरह विफल रहे हैं।”उन्होंने अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी से बुराड़ी क्षेत्र का दौरा करने और स्थानीय निवासियों की समस्याओं को हल करने की अपील की। मालीवाल ने आगे कहा, “दिल्ली सरकार ने अनधिकृत कॉलोनियों को सुधारने के बड़े-बड़े वादे किए हैं लेकिन हकीकत इससे बिलकुल अलग है। विकास केवल कागजों तक सीमित है।”बुराड़ी के निवासियों ने अपनी शिकायतों के समाधान के लिए तुरंत कार्रवाई की मांग की है और दिल्ली सरकार से प्रचार स्टंट के बजाय वास्तविक विकास को प्राथमिकता देने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें