मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

बॉक्स ऑफिस पर 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की धीमी रफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रणदीप

हुडा स्टारर 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' वीर सावरकर के जीवन पर आधारित है।

उनके जीवन की अहम घटनाओं को दर्शकों के सामने पेश करने वाली यह फिल्म

शुक्रवार 22 मार्च को दो भाषाओं हिंदी और मराठी में सिनेमाघरों में रिलीज

हुई। फिल्म ने होली के दिन कितनी कमाई की, साथ ही इस फिल्म का कुल बॉक्स

ऑफिस कलेक्शन क्या रहा, इसके आंकड़े सामने आ गए हैं।

रणदीप

हुडा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अंकिता लोखंडे और अमित स्याल अहम

भूमिका में हैं। सैक्निल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले

दिन 1.05 करोड़ रुपये कमाए, जबकि शनिवार यानी दूसरे दिन इसने 2.25 करोड़

रुपये कमाए और तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 2.7 करोड़ रुपये ज्यादा

कमाए। दोनों दिनों की तुलना में शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने होली

की छुट्टी के चौथे दिन 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। चार दिनों में

फिल्म का कुल कलेक्शन 8.7 करोड़ रुपये है।

फिल्म

'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में वीर सावरकर की जीवन यात्रा को दिखाया गया है।

फिल्म में रणदीप हुडा के अलावा अंकिता लोखंडे और अमित स्याल भी अहम भूमिका

में हैं। इस फिल्म के लिए रणदीप हुडा ने काफी मेहनत की है। उन्होंने यहां

तक कहा कि उन्होंने वजन कम करने से लेकर प्रोडक्शन के लिए अपना घर तक बेच

दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें