मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

वित्त मंत्रालय मिलते ही उत्तर बंगाल के हालात का जायजा लेने पहुंचे स्वप्न दासगुप्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वित्त मंत्रालय मिलते ही उत्तर बंगाल के हालात का जायजा लेने पहुंचे स्वप्न दासगुप्ता

सिलीगुड़ी : राज्य के वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता पदभार संभालते ही गुरुवार को उत्तर बंगाल दौरे पर पहुंचे। बागडोगरा एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी राज्य बजट से पहले क्षेत्र की वास्तविक स्थिति को समझना और लोगों की अपेक्षाओं को जानना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि उत्तर बंगाल लंबे समय से उपेक्षित रहा है, इसलिए सरकार इस क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दे रही है। 20 तारीख को राज्य बजट पेश किया जाएगा, उससे पहले आम लोगों से संवाद कर उनकी जरूरतों को समझने की कोशिश की जा रही है।

वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि इस दौरे में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी साथ हैं, ताकि जमीनी स्तर की समस्याओं का सही आकलन किया जा सके। आज वे उत्तरकन्या में प्रशासनिक बैठक भी करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें