मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

सपा में अंतर्कलह : सपा नेता मनोज पांडेय को स्वामी प्रसाद मौर्या ने बताया भाजपा का एजेंट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,

12 फरवरी । समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और पार्टी अध्यक्ष के

बेहद करीबी मनोज पांडेय पर उनकी ही पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने

हमला बोला है। मनोज पांडेय के बयान पर पलटवार करते हुए स्वामी प्रसाद ने

उन्हें भारतीय जनता पार्टी का एजेंट करार दिया है।

लोकसभा

चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी में अंतर्कलह खुलकर सामने आने

लगी है। सपा नेता मनोज पांडेय और स्वामी प्रसाद मौर्या के बीच जुबानी जंग

तेज हो गई है। मनोज पांडेय के संतुलन खो देने वाले बयान पर स्वामी प्रसाद

मौर्या ने पलटवार किया गया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए

सोमवार को कहा कि जैसे कांग्रेस पार्टी में आचार्य प्रमोद कृष्णम भाजपा के

एजेंट की तरह काम कर रहे थे वैसे ही मनोज पांडेय भी है जो हमारी पार्टी में

रहकर भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं।

स्वामी प्रसाद

ने कहा कि जो इस देश के आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों पर अत्याचार करना अपना

अधिकार मानते हो। जो हमें जानवरों से बदतर जिंदगी जीने पर मजबूर करने की

परिस्थितियां पैदा करते हैं वह हमारी तारीफ कैसे कर सकते हैं।

एक

सवाल का जवाब देते हुए स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि अभी किसी भी नेता के

लिए कोई भी सीट तय नहीं हुई है। बैठक कर शीर्ष नेतागण तय करेंगे कि किसको

कहां लड़ना है। अभी सीट तय नहीं हुई हैं। इस दौरान अयोध्या जाने के सवाल पर

स्वामी प्रसाद मौर्या ज्यादा कुछ नहीं बोले और टाल गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें