मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

शुभेंदु अधिकारी के निजी सहयोगी की हत्या के मामले में पांचवां आरोपित गिरफ्तार, वाराणसी से पकड़ा गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शुभेंदु अधिकारी के निजी सहयोगी की हत्या के मामले में पांचवां आरोपित गिरफ्तार, वाराणसी से पकड़ा गया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने वाराणसी से एक और आरोपित को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह चंद्रनाथ रथ की हत्या से जुड़े मामले में पांचवीं गिरफ्तारी है।अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित की पहचान विनय राय उर्फ पपम राय के रूप में हुई है, जिसे मंगलवार रात को हिरासत में लिया गया। वह मूल रूप से गाजीपुर जिले के जमानी क्षेत्र का निवासी है, लेकिन पिछले कई वर्षों से वाराणसी में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहा था।सीबीआई ने आरोपित को वाराणसी की स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन की ट्रांजिट रिमांड हासिल कर उसे आगे की पूछताछ के लिए कोलकाता लाया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुफिया इनपुट और साक्ष्यों के आधार पर आरोपित को रिजर्व पुलिस लाइंस क्षेत्र से हिरासत में लिया गया।एजेंसी ने गिरफ्तारी से जुड़ी सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कीं, जिसमें कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराना और मेडिकल जांच शामिल है। इसके बाद आरोपित को अदालत में पेश किया। यह मामला पश्चिम बंगाल पुलिस से सीबीआई को सौंपा गया है। केंद्रीय एजेंसी ने हत्या और आपराधिक साजिश सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है।इससे पहले आरोपितों मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य (बक्सर, बिहार) तथा राज सिंह (बलिया, उत्तर प्रदेश), को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच एजेंसियों का मानना है कि ये सभी कथित तौर पर सुपारी किलर हैं। मंगलवार को ही सीबीआई ने एक अन्य आरोपित राज कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है। उसके परिवार ने दावा किया है कि उन्हें उसके किसी भी आपराधिक गतिविधि या सह-आरोपितों से संबंध की जानकारी नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें