मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

बंगाल में कोई भी महिला सुरक्षित नहीं : शुभेंदु अधिकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बंगाल में कोई भी महिला सुरक्षित नहीं : शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान तेज़ हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो साझा करते हुए ममता बनर्जी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।शुभेंदु अधिकारी ने अपने पोस्ट में दावा किया कि दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग महकमा में बासंती ब्लॉक के उत्तर भांगनामारी गांव से सामने आए दृश्य बेहद परेशान करने वाले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता के अनुसार जलील लस्कर, मुन्ना लस्कर, आरिफ लस्कर सहित कुछ अन्य लोगों ने महिला और उसके परिवार के सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट की। अधिकारी का कहना है कि यह पूरी घटना दिनदहाड़े हुई और वीडियो में मारपीट के दृश्य स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं।भाजपा नेता ने सवाल उठाते हुए कहा कि चाहे विवाद कोई भी हो, महिलाओं को बांस और बड़े डंडों से पीटना बेहद गंभीर अपराध है, और यह चौंकाने वाला है कि आरोपितों को कानून का कोई डर नहीं दिखता। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों को इस बात का भरोसा है कि उन्हें सजा नहीं मिलेगी क्योंकि उनका सत्तारूढ़ दल से जुड़ाव है।शुभेंदु अधिकारी ने अपने बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल में कोई भी महिला सुरक्षित नहीं है और उन्होंने राज्य सरकार को “महिला विरोधी सरकार” करार दिया। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए इस सरकार को हटाने की जरूरत बताई।भाजपा नेता ने इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग से भी हस्तक्षेप करने की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें