मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री शुभेंदु के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी नौकरी अभ्यर्थियों की भीड

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री शुभेंदु के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी नौकरी अभ्यर्थियों की भीड

कोलकाता। कोलकाता के सॉल्टलेक स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सोमवार को आयोजित ‘जनता दरबार’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नौकरी अभ्यर्थी पहुंचे। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताने के लिए अभ्यर्थियों की लंबी कतार देखी गई। भीड़ को नियंत्रित करने में सुरक्षा कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।जानकारी के अनुसार, नौकरी अभ्यर्थियों के लगभग 15 संगठनों के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। इनमें भर्ती घोटाले के कारण खुद को वंचित मानने वाले अभ्यर्थियों के साथ-साथ उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद नौकरी गंवाने वाले 26 हजार शिक्षकों और शिक्षाकर्मियों के प्रतिनिधि भी शामिल थे। सभी ने मुख्यमंत्री से शीघ्र समाधान की मांग की।मुख्यमंत्री बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने आम लोगों की समस्याएं सुनने और उनके समाधान के लिए ‘जनता दरबार’ कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की थी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से कहा गया है कि प्रत्येक सोमवार सुबह नौ बजे से 11 बजे तक मुख्यमंत्री सॉल्टलेक स्थित पार्टी कार्यालय में मौजूद रहेंगे और लोगों की शिकायतें सुनेंगे।सोमवार सुबह मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले ही बड़ी संख्या में नौकरी अभ्यर्थी कार्यालय के बाहर जमा हो गए थे। एक अभ्यर्थी ने कहा कि वे काफी उम्मीद लेकर मुख्यमंत्री से मिलने आए हैं। उनका आरोप था कि पूर्व मुख्यमंत्री से कई बार मिलने की कोशिश के बावजूद उन्हें कभी मौका नहीं मिला। उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी पहले भी उनके साथ खड़े रहे हैं और अब मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनसे सीधे मुलाकात संभव हो रही है। अभ्यर्थी ने मांग की कि 26 हजार नौकरी गंवाने वालों में जो योग्य उम्मीदवार हैं, उन्हें न्याय मिलना चाहिए।कार्यक्रम में लॉकेट चटर्जी और शशी अग्निहोत्री समेत राज्य भारतीय जनता पार्टी के कई नेता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों से बंद कमरे में बातचीत करते रहे।पिछले सोमवार को भी इसी तरह के ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया गया था। उस दौरान भी बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। कई लोगों ने मुख्यमंत्री से सीधे मुलाकात का अवसर मिलने पर संतोष जताया था और दावा किया था कि उन्हें समाधान का आश्वासन मिला है।गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल कांग्रेस सरकार पर नौकरी घोटाले का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। अब सत्ता में आने के बाद नौकरी अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान को लेकर नई सरकार क्या कदम उठाती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें