मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

मायापुर इस्कॉन मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, गोमाता की सेवा और यज्ञ में हुए शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मायापुर इस्कॉन मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, गोमाता की सेवा और यज्ञ में हुए शामिल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी गुरुवार को एक बार फिर नदिया जिला दौरे पर पहुंचे। मंगलवार को कल्याणी में प्रशासनिक बैठक करने के बाद अब उन्होंने मायापुर स्थित इस्कॉन का दौरा किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला मायापुर इस्कॉन दौरा है।इस्कॉन प्रबंधन के निमंत्रण पर गुरुवार सुबह शुभेंदु अधिकारी हावड़ा के डुमुरजला से हेलिकॉप्टर के जरिए मायापुर पहुंचे। सुबह लगभग 11 बजे उनका हेलिकॉप्टर मायापुर हेलिपैड पर उतरा। वहां साधु-संतों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे इस्कॉन की गोशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गोमाता की विशेष पूजा में भाग लिया।मुख्यमंत्री ने गोशाला में गोसेवा कार्यक्रम में हिस्सा लिया और गोमाता को चारा भी खिलाया। इसके बाद उनका कार्यक्रम मायापुर के मुख्य चंद्रोदय मंदिर में विशेष पूजा-पाठ और यज्ञ में शामिल होने का रहा। साथ ही उन्होंने साधु-संतों के साथ बैठक भी की।मुख्यमंत्री के इस्कॉन दौरे को लेकर गुरुवार सुबह से ही मायापुर मंदिर परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखी गई। शुभेंदु अधिकारी के पहुंचने से पहले ही पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल बन गया था। कीर्तन और भक्ति संगीत के बीच उनका स्वागत किया गया।राजनीतिक हलकों में मुख्यमंत्री के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आध्यात्मिक कार्यक्रम के साथ-साथ इसका राजनीतिक संदेश भी है। उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष फरवरी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मायापुर इस्कॉन के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उस दौरान शुभेंदु अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे।इससे पहले मुख्यमंत्री हाल ही में बेलूड़ मठ भी गए थे। 21 मई को बेलूड़ मठ पहुंचकर उन्होंने महराजों से मुलाकात की थी। वहां उन्हें स्वामी विवेकानंद की पुस्तकें और पुष्पगुच्छ भेंट किए गए थे। उस दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा और आध्यात्मिकता के प्रसार पर जोर दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें