मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

पत्रकारों पर हमले की शुभेंदु अधिकारी ने की निंदा, घायलों से की मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पत्रकारों पर हमले की शुभेंदु अधिकारी ने की निंदा, घायलों से की मुलाकात

कोलकाता,। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में कर्तव्य निर्वहन के दौरान हमले में घायल हुए पत्रकारों से शनिवार रात को एसएसकेएम अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को सभी घायल पत्रकारों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

शुभेंदु अधिकारी ने इस संबंध में सामाजिक माध्यम पर एक संदेश जारी कर पत्रकारों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि विरोध-प्रदर्शन के नाम पर गुंडागर्दी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को तत्काल हमले में शामिल आरोपितों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें