मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

ममता बनर्जी के ईवीएम आरोपों पर सुवेंदु अधिकारी का हमला, बोले— यह सिर्फ नाटक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ममता बनर्जी के ईवीएम आरोपों पर सुवेंदु अधिकारी का हमला, बोले— यह सिर्फ नाटक

कोलकाता। कोलकाता स्ट्रॉन्ग रूम विवाद पर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह उनकी पुरानी आदत का नतीजा है कि जब भी उन्हें चुनाव में माहौल अपने खिलाफ लगता है, तो वे ईवीएम में हेरफेर की आशंकाएं जताने लगती हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "ईवीएम में हेरफेर की आशंकाएं जताना पिछले 15 सालों से उनकी (ममता बनर्जी) आदत का हिस्सा बन गया है। उनके लिए इस पुरानी आदत से छुटकारा पाना नामुमकिन है। इस बार उन्हें अपनी हार का आभास हो रहा है। इसलिए, ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में हेरफेर को लेकर उनका यह नाटक उनके हार के डर का ही प्रतिबिंब है।

इस विवाद पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "पिछले 3-4 महीनों से अलग-अलग तरीके से हार के बहाने तलाशे जा रहे हैं। पहले एसआई को लेकर राजनीति शुरू हुई, उसके बाद चुनाव आयोग, फिर केंद्रीय बलों और अब स्ट्रॉन्ग रूम के मुद्दे पर राजनीति हो रही है। ऐसा लगता है कि हारने वाले पक्ष के पास अब कोई और बहाना नहीं बचा है।"

उन्होंने कहा कि 15 साल तक राज करने के बाद अगर कोई पार्टी एसआईआर और स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर राजनीति कर रही है, तो यह बताता है कि पार्टी ने पहले ही अपनी हार मान ली है। सिर्फ हार के बहाना बताने की पृष्ठभूमि तैयार की जा रही है।

इस मामले पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया गुरुवार को मुख्यमंत्री के एक वीडियो संदेश के बाद आई, जिसमें उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम में हेरफेर की आशंकाएं जताई थीं। गुरुवार रात को ममता बनर्जी एक स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर पहुंचीं और कई घंटे तक वहां डटी रहीं। इस दौरान उन्होंने ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाया।

हालांकि, बाद में पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने स्ट्रॉन्ग-रूम में ईवीएम और पोस्टल बैलेट से छेड़छाड़ के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें