मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

महिला की संदिग्ध हालत में मौत: परिजनों ने मकान मालिक व परिचित पर लगाया हत्या का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

जयपुर,। सांगानेर सदर थाना इलाके में एक महिला की संदिग्ध हालत

में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने टोंक से महिला के शव को वापस

जयपुर लाकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने फिलहाल हत्या का मामला दर्ज

कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि परिजनों ने इस

मामले में मकान मालिक और उसके परिचित पर घर में घुसकर हत्या करने का आरोप

लगाया है। बोलेरो गाड़ी में शव डालकर नब्बे किलो मीटर दूर ससुराल लेकर

पहुंचे आरोपितों का कहना है कि महिला ने आत्महत्या की थी। महिला के गले पर

चोट के निशान मिलने पर लोकल पुलिस को बुलाया गया। बौंली (सवाई माधोपुर)

निवासी रसाल गुर्जर (25) की हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है। वह

सांगानेर सदर के गोविंदपुरा गांव में किराए से रहती थी। करीब सात महीने से

वह आशा बैरवा के मकान में चार साल के बेटे के साथ किराए से रह रही थी। पति

की मौत के बाद गोविंदपुरा स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम कर जीवन यापन कर रही

थी। ग्यारह मई की रात संदिग्ध हालत में रसाल की मौत हो गई।

मृतका

के पिता कजोड़ गुर्जर ने बताया कि रात मकान मालिक आशा ने बेटे को कॉल कर

बताया कि रसाल फर्श पर पड़ी हुई है। वह हॉस्पिटल लेकर जा रहे है। करीब आधे

घंटे बाद दोबारा कॉल कर उसको गांव लेकर आने की बात कही। इसी दौरान साले की

बेटी के बताया कि उसके पास परिचित ने कॉल कर बताया कि उसकी बहन मर गई।

वीडियो कॉल करने पर रसाल का शव सोफे पर पड़ा था। इस बारे में पूछने पर बहाने

बनाते हुए उन्हें भी आने के लिए कहा। इसके बाद परिजन भी घर से गांव निवाई

टोंक स्थित सिरोही पहुंचने के लिए रवाना हो गए। मकान मालिक आशा, परिचित

रमेश और उसके रिश्तेदार के साथ बोलेरो गाड़ी में रसाल का शव डालकर जयपुर से

निवाई टोंक ले गया। निवाई के सिरोही गांव पहुंचने पर बोलेरो में रसाल का शव

रखा मिला। रसाल के गले और सिर पर चोट के निशान थे। पूछने पर आरोपितों ने

फंदा लगाकर सुसाइड करने की कहकर बात कहकर शव लेने का दबाव बनाना शुरू कर

दिया। सवाल-जवाब करने पर आरोपित सकपका गए। शक होने पर दत्तवास पुलिस को

सूचना देकर मौके पर बुलाया। दत्तवास थाने के दो पुलिसकर्मियों ने शव को

कब्जे में लिया और निवाई से शव को लेकर जयपुर के सांगानेर सदर थाने पहुंचे।

सांगानेर सदर थाना पुलिस ने महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शव

को रखवाया। अगले दिन सुबह मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों

को सौंप दिया। मृतका के पिता कजोड़ गुर्जर ने मकान मालकिन आशा और परिचित

रमेश के खिलाफ सौलह मई को सांगानेर सदर थाने में हत्या का मामला दर्ज

करवाया है। कजोड़ का कहना है कि रिश्तेदारी में मौत होने के कारण पिछले

दिनों रसाल और उसका चार साल का बेटा उनके पास ही थे। करीब 3-4 दिन पहले ही

रसाल वापस जयपुर आई थी। उसका चार साल का बेटा उनके पास ही रुका हुआ था।

मकान मालकिन और उसके परिचित रमेश ने घर में घुसकर बेटी रसाल की हत्या कर

दी। उसके बाद मामले को दबाने के लिए आत्महत्या करना बताया। बिना पुलिस को

सूचना किए शव के अंतिम संस्कार के लिए निवाई टोंक लेकर पहुंच गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें