मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रेटर नोएडा में महिला की संदिग्ध मौत, मासूम बेटा बोला– पापा ने मम्मी को जला दिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव से एक दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कथित तौर पर दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को बेरहमी से मारकर आग के हवाले कर दिया गया। मृतका की पहचान निक्की के रूप में हुई है, जिसकी शादी दिसंबर 2016 में विपिन से हुई थी।

परिजनों का आरोप है कि निक्की के ससुराल वाले लगातार 35 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी और काफी सामान देने के बाद भी उन लोगों का लालच खत्म नहीं हुआ था। मृतका की बहन कंचन ने बहन की मौत से जुड़ी कहानी बताई है। उसके मुताबिक 21 अगस्त को निक्की के पति विपिन और उसके परिवारवालों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की।

इसके बाद निक्की को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया गया। पड़ोसियों की मदद से उसे पहले फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, फिर वहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन, रास्ते में ही निक्की ने दम तोड़ दिया।

इस पूरे मामले में सबसे दिल दहला देने वाला पहलू तब सामने आया जब निक्की के छोटे बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है, जिसमें वह साफ कहता है, “पापा ने मम्मी को लाइटर से जलाकर मारा।” यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

निक्की की बहन कंचन ने बताया कि उनकी और निक्की दोनों की शादी एक ही परिवार में हुई थी। कंचन की शादी रोहित से और निक्की की शादी विपिन से हुई थी। परिजनों का कहना है कि दोनों बहनों को शादी के बाद से ही ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार पंचायत के जरिए समझौते की कोशिश की गई, लेकिन ससुरालवाले नहीं माने।

पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई की है। कासना थाने में मृतका की बहन की तहरीर पर पति विपिन, जेठ रोहित, सास दया, और ससुर सतवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि महिला की मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। फिलहाल आरोपी पति विपिन को हिरासत में ले लिया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें