मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

अंता नगर पालिका के सहायक अभियंता के पास 3.70 लाख की संदिग्ध नकदी जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अंता नगर पालिका के सहायक अभियंता के पास 3.70 लाख की संदिग्ध नकदी जब्त

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए बारां जिले की अंता नगर पालिका में पदस्थापित सहायक अभियंता महेन्द्र सिंह के कब्जे से 3 लाख 70 हजार रुपये की संदिग्ध नकदी जब्त की है। यह कार्रवाई एसीबी की करौली इकाई द्वारा आकस्मिक चेकिंग के दौरान की गई।एसीबी महानिदेशक गोविन्द्र गुप्ता ने बताया कि मुख्यालय को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना में बताया गया था कि सहायक अभियंता महेन्द्र सिंह बड़ी मात्रा में अवैध राशि लेकर हिण्डौन सिटी (जिला करौली) जाने वाले हैं।इस सूचना पर एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के निर्देशन में करौली इकाई के पुलिस निरीक्षक जगदीश भारद्वाज ने बयाना रोड, हिण्डौन सिटी पर आकस्मिक चेकिंग की। इस दौरान महेन्द्र सिंह के पास से 3.70 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई।पूछताछ के दौरान अधिकारी उक्त राशि के संबंध में कोई ठोस सबूत या संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद एसीबी ने राशि को जब्त कर लिया और मामले में विस्तृत जांच शुरू कर दी है।एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपित से पूछताछ जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें