मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर अब 19 को होगी सुनवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर ईडी के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत में मंगलवार को सुनवाई हुई। अदालत में सुनवाई के बाद जमानत की सुनवाई के लिए अगली तिथि 19 जुलाई निर्धारित की है। पिछली सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से पूजा की बेल पिटीशन पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा गया था और मंगलवार की सुनवाई के दौरान पूजा सिंघल की ओर से ज़मानत याचिका पर बहस के लिए समय देने का आग्रह किया गया है। कोर्ट ने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए उन्हें समय दे दिया है। इससे पूर्व पांच जुलाई को ईडी की और से सात लोगों के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल किया गया था।उल्लेखनीय है कि ईडी ने बीते छह मई को एक साथ आईएएस पूजा सिंघल के करीबियों के 25 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान 19.31 करोड़ रूपये सहित कई दस्तावेज बरामद किए गए थे। इस मामले में बीते 11 मई को ईडी ने पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया था।14 दिन की रिमांड पर उनसे पूछताछ की गई थी, जिसके बाद 25 मई को उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें