मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का अब नहीं बनेगा सीक्वल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

दिवंगत

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ 2020 में ओटीटी

पर रिलीज हुई थी और दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म के

सीक्वल को लेकर भी चर्चा हुई थी लेकिन अब फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा

ने सीक्वल बनाने का मन बदल दिया है।

मुकेश छाबड़ा के निर्देशन में

बनी ‘दिल बेचारा’ पहली फिल्म थी। जनवरी महीने में उन्होंने ट्विटर पर ‘दिल

बेचारा’ का सीक्वल बनाने का संकेत दिया था। तब सवाल उठे थे कि फिल्म के

सीक्वल में सुशांत की जगह कौन सा अभिनेता जगह लेगा ? इन सवालों का जवाब

आखिरकार मुकेश ने खुद ही दे दिया है। फिल्म के सीक्वल के बारे में मीडिया

से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं दिल बेचारा-2’ बनाने के बारे में सोच

रहा था, क्योंकि यह मेरे लिए बेहद खास फिल्म है। इस फिल्म से बहुत सारी

भावनाएं जुड़ी हुई हैं और निश्चित रूप से सुशांत के साथ। इसलिए मुझे एहसास

हुआ कि अब उस फिल्म को नहीं छूना है। अब मैं वह फिल्म कभी नहीं करूंगा।”

उन्होंने

सुशांत को याद करते हुए कहा, “मैं सुशांत के साथ तीन या चार और फिल्मों

में काम करना चाहता था। वह मेरा सपना था, पर वह पूरा नहीं हुआ। आप भाग्य को

हरा नहीं सकते। मुझे सुशांत के साथ बिताया हर पल याद है। उसे मेरी मां के

साथ बैठना और खाना याद है। अब वे दोनों चले गए हैं। मुझे उन दोनों के साथ

नाश्ता करना बहुत याद आता है।”

सुशांत सिंह राजपूत का 14

जून, 2020 को निधन हो गया था। सुशांत की मौत से फैंस सदमे में थे। सुशांत

की मौत के एक महीने बाद यानी जुलाई, 2020 में उनकी फिल्म ‘दिल बेचारा’

ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुशांत के साथ संजना सांघी ने मुख्य

भूमिका निभाई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें