मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

सूरत: ओएनजीसी के प्लांट में धमाके के साथ भीषण आग, 3 लोग लापता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सूरत/अहमदाबाद। सूरत के हजीरा इलाके में ओएनजीसी के प्लांट में गुरुवार की तड़के तीन विस्फोट हुए और भीषण आग लग गई। इन विस्फोटाें ने स्थानीय लोगों को हिला दिया। गैस टर्मिनल में लगी आग की लपटें बहुत दूर से भी दिखाई दे रही हैं। एक सुरक्षा गार्ड और दो कामगार लापता हैं। सुरक्षा की दृष्टि से मगदल्ला चोकड़ी से इछापोर चोकड़ी तक राजमार्ग बंद कर दिया गया है। साथ ही ओएनजीसी के 24 अन्य प्लांट बंद कर दिए गए हैं। दमकल की एक दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं।

दमकल कर्मचारियों के अनुसार सूरत के हजीरा इलाके में स्थित ओएनजीसी के जिस संयंत्र में आग लगी है, वह गैस लाइन मुंबई से आती है। यह आग गुरुवार की तड़के करीब सवा तीन बजे लगी है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन एक सुरक्षा गार्ड और दो कामगार लापता हैं। उन तीनों की तलाश की जा रही है। 108 एंबुलेंस का काफिला भी मौके पर मौजूद है। सुरक्षा के लिहाज से संयंत्र तक जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। सभी कर्मचारियों को दुर्घटनास्थल से बाहर निकाल लिया गया है। आसपास की इमारत से लोग विस्फोट होते ही बाहर निकल आए हैं। गैस टर्मिनल से 7 से 10 किलोमीटर दूर तक आकाश में लपटें दिखाई दे रही हैं। ओएनजीसी के इस एक प्लांट में गैस की आपूर्ति समुद्र के रास्ते मुंबई से आने वाली गैस पाइप लाइन के माध्यम से की जाती है। यह लाइन 240 किलोमीटर लंंबी है। आग बुझाने में कई घंटे लग सकते हैं। सूरत के जिला कलेक्टर डॉ धवल पटेल ने आग लगने का कारण गैस रिसाव बताया है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें