मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

तुष्टिकरण की राजनीति की आड़ में घुसपैठियों का समर्थन देशहित में नहीं; केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तुष्टिकरण की राजनीति की आड़ में घुसपैठियों का समर्थन देशहित में नहीं; केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय

पटना,। केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्षी दलों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में गैर-कानूनी रूप से जुड़े लोगों का समर्थन देश हित में नहीं है।

पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "घुसपैठ करके आए लोगों ने अवैध तरीके से भारत की मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज कराए। ऐसे में बिहार हो या पश्चिम बंगाल हो या अन्य राज्य, वहां अवैध रूप से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर बैठे लोगों को बाहर किया जाना चाहिए।"

नित्यानंद राय ने कहा कि घुसपैठ करके आने वाले विदेशी नागरिक भारतीयों के अधिकार छीन रहे हैं। उन्होंने जमीनों और रोजगार पर कब्जा किया है। ऐसे लोग लगातार लोकतंत्र को बाधित करते हैं।

उन्होंने विपक्ष की राजनीतिक पार्टियों पर तुष्टिकरण की राजनीति के तहत घुसपैठियों का समर्थन करने का आरोप लगाया और कहा कि ये न देश हित में है और न युवाओं के हितों में है।

नित्यानंद राय ने कहा, "राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जैसे नेताओं को लोकतंत्र में विश्वास नहीं है।

ये तुष्टिकरण की राजनीति के तहत ऐसे लोगों का समर्थन करते हैं, जो देशहित में नहीं हैं।"

वहीं, एसआईआर पर बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बार-बार इस मुद्दे को उठाते हैं, लेकिन देश में पहली बार एसआईआर नहीं हो रही है। इसके बावजूद राहुल गांधी ऐसा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि जैसे केंद्र सरकार या चुनाव आयोग पहली बार देश में एसआईआर करा रहा है।

राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों को नकारते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को असल मुद्दों पर बात करनी चाहिए। उन्हें पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में अपने चुनावों पर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बिहार, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में लंबे समय से मिल रही अपनी हार पर विचार करना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें