मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

सुपौल सदर अस्पताल में महिला की मौत, परिजन ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सुपौल सदर अस्पताल में महिला की मौत, परिजन ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

सुपौल। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुधवार देर शाम एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।मृतका किशनपुर थाना क्षेत्र के मोधरा राजपुर पंचायत, वार्ड नंबर 4 निवासी स्वर्गीय मोहम्मद जहूर की पत्नी बीवी शयरून निशा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, महिला को हल्की उल्टी और सीने में दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी डॉक्टर ने तुरंत इलाज शुरू नहीं किया। परिजनों का कहना है कि चिकित्सक अपनी कुर्सी से नहीं उठे और मरीज के पुराने पर्चे (पुर्जे) की मांग करने लगे। परिजन जब तक पुराने कागजात लेकर वापस लौटे, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। इस घटना से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया और चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल उठाए।घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। काफी मशक्कत के बाद माहौल नियंत्रित किया गया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजनों को सौंप दिया, जिसे अंतिम संस्कार के लिए घर ले जाया गया।इस घटना के बाद सदर अस्पताल की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजन दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वहीं प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें