मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

'बिग बॉस-17' का फिनाले अब कुछ ही दिन दूर, सनी लियोनी ने किया अंकिता लोखंडे का सपोर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

‘बिग

बॉस-17’ का फिनाले अब कुछ ही दिन दूर है। घर के प्रतियोगी टॉप 3 में अपनी

जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई सेलिब्रिटीज बिग

बॉस के प्रतियोगियों का समर्थन कर रहे हैं। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को कई

लोगों ने सपोर्ट किया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने एक खास पोस्ट

शेयर कर अंकिता लोखंडे का सपोर्ट किया है।

अंकिता को उनके

फैंस वोट कर रहे है। साथ ही कई सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर

अंकिता का सपोर्ट कर रहे हैं। कई सेलिब्रिटीज ने भी कहा है कि अंकिता को शो

जीतना चाहिए। अब सनी लियोनी ने अंकिता का सपोर्ट किया है। उन्होंने ट्वीट

में लिखा, “अंकिता आपको बिग बॉस-17 के फिनाले के लिए शुभकामनाएं। मैं आपके

साथ खड़ी हूं।”

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह ने

भी अंकिता का समर्थन किया है। श्वेता ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ

अंकिता की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “अंकिता हम तुमसे बहुत

प्यार करते हैं। तुम बहुत ईमानदारी से खेल रही हो और अद्भुत हो।”

बिग

बॉस के हर एपिसोड में अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन लड़ते नजर आते

हैं। इन दोनों को रोज-रोज झगड़ते देख दर्शक भी परेशान हो गए हैं। आए दिन

उनके बीच किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता था। कुछ दिन पहले अंकिता की

मां और विक्की की मां बिग बॉस के घर में गई थीं। इस बार दोनों ने अंकिता और

विक्की को समझाने की कोशिश की, लेकिन उन दोनों के घर से निकलने के बाद भी

अंकिता और विक्की का झगड़ा होता रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें