मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

2026 पर होगा सनी देओल का राज, अभिनेता की कमाई को लेकर केआरके ने किया दावा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
2026 पर होगा सनी देओल का राज, अभिनेता की कमाई को लेकर केआरके ने किया दावा

मुंबई। आजकल फिल्मी दुनिया में हर दिन किसी न किसी बड़े दावे से चर्चा बनी रहती है। इसी बीच अभिनेता और खुद को फिल्म समीक्षक कहने वाले कमाल राशिद खान, जिन्हें लोग केआरके के नाम से जानते हैं, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने सनी देओल को लेकर बड़ा दावा किया है। केआरके का कहना है कि 2026 पूरी तरह से सनी देओल के नाम रहने वाला है।

केआरके ने गुरुवार सुबह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने सनी देओल के करियर और कमाई को लेकर बड़ा अनुमान लगाया।

केआरके ने लिखा, ''सनी देओल के पास 2026 में लगातार फिल्मों की लाइन लगी हुई है। उनकी इस साल पांच फिल्में रिलीज होने वाली हैं और इसके अलावा, वे सात और फिल्मों को साइन कर चुके हैं। सनी देओल एक फिल्म के लिए करीब 50 करोड़ रुपए की फीस ले रहे हैं।

इस हिसाब से उनकी कमाई 68 साल की उम्र में लगभग एक हजार करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है।''

केआरके ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ''जिंदगी में कुछ भी हो सकता है और सनी देओल इसका बड़ा उदाहरण बन सकते हैं।''

केआरके का यह दावा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। कुछ लोग इसे बढ़ा-चढ़ाकर कही गई बात मान रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि सनी देओल की मौजूदा लोकप्रियता को देखते हुए यह मुमकिन भी हो सकता है।

अगर सनी देओल की मौजूदा फिल्मों की बात करें, तो हाल ही में उनकी फिल्म 'बॉर्डर 2' रिलीज हुई। इस फिल्म ने कमाई के मामले में भी शानदार प्रदर्शन किया है।

आने वाले समय में सनी देओल फिल्म 'इक्का' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। इसके अलावा, उनके पास 'लाहौर 1947' और 'रामायण' जैसी बड़ी फिल्में भी हैं। 'रामायण' में वह हनुमान की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें