मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

सनी देओल ने अपने फिल्मी सफर के बारे में की बात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बी-टाउन

में कुछ ऐसे कलाकार हैं, जो फैंस के बीच हमेशा चर्चा में रहते हैं। उनकी

प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा में रहती है।

इस वक्त इंडस्ट्री में एक ऐसे हाईपर्सनैलिटी एक्टर सनी देयोल चर्चा में

हैं। सनी की हालिया फिल्म 'गदर-2' के चलते वह एक बार फिर चर्चा में आ गए

हैं। इस बार उन्होंने स्टारकिड्स होने पर कमेंट किया है।

इस

समय सोशल मीडिया पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' की खूब चर्चा हो रही

है। हाल ही में इस शो में सनी देयोल और बॉबी देओल नजर आए। इस मौके पर सनी

ने अपने फिल्मी सफर के बारे में कमेंट किया है। क्या उन पर कोई दबाव था,

ख़ासकर एक सुपरस्टार का बेटा होने के नाते? उन्होंने इस सवाल का जवाब भी

दिया।

सनी से सवाल पूछा गया कि इंडस्ट्री में आने से पहले

सुपरस्टार का बेटा होने का उन पर कोई दबाव था क्या। इस पर सनी ने कहा,

"दरअसल, मैंने इतना नहीं सोचा। मैंने पहले ही तय कर लिया था कि मुझे एक्टर

बनना है। इसलिए मैंने यह सफर शुरू किया।" उन्होंने अपनी एक कहानी भी सुनाई।

वह

आगे कहते हैं, "मुझे अभी भी मेरी पहली फिल्म के सेट पर हुई घटना याद है।

''बेताब'' की शूटिंग शुरू हो रही थी। मेहबूब स्टूडियो में बॉबी भी थे।

इंडस्ट्री के लगभग सभी लोग वहां थे। स्टेज खचाखच भरा था। तब मुझे कुछ

डायलॉग्स दिए गए, मैंने बिना कहीं रुके, बिना घबराए अपने डायलॉग्स बोले।

अब

इस समय सनी देयोल फिल्म 'लाहौर 1947' पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा

अभिनेता सनी देओल नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' में हनुमान

का किरदार निभाने की भी चर्चाएं हो रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें