भाजपा को वोट देने के लिए सूढ़ी (शौंडिक) समाज ने चुनाव प्रभारी को दिया आश्वासन

भाजपा को वोट देने के लिए सूढ़ी (शौंडिक) समाज ने चुनाव प्रभारी को दिया आश्वासन
बोकारो । धनबाद के भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता विनय कुमार लाल को बोकारो विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है । इस क्रम में श्री विनय लाल ने आज बोकारो के शौंडिक समाज से मिल भाजपा को वोट देने की अपील किए ।समाज के लोग विश्वजीत सुमन मुखिया जी की अध्यक्षता में मुलाक़ात किए । साथ ही महिला समिति की सदस्यों ने भी फूलों का बुके देकर श्री विनय लाल का स्वागत किया।*
*इस प्रतिनिधि मंडल में सुधीर कुमार, मुकुल कु० देवराज, सुधा गुप्ता, रेखा प्रकाश, डॉ क्षमा भारती, विजय कुमार, संतोष कुमार, डॉ विजय मंडल, नीरज कुमार आदि शामिल थे।*
*इस अवसर पर प्रवासी प्रभारी एवं भाजपा के विश्व मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता सहित समाज के सभी लोगों ने 25 मई को होने वाले मतदान के लिए धनबाद लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो को विजय बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर किया है।





