मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

‘इत्ती सी खुशी’ के सेट पर सुंबुल तौकीर ने जड़ा ऋषि सक्सेना को पंच, अब आया एक्टर का रिएक्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। टीवी सीरियल 'इत्ती सी खुशी' दर्शकों के बीच काफी प्रसिद्ध है। एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर के किरदार का नाम अन्विता दिवेकर है। सीरियल की कहानी उनके इर्द-गिर्द घूमती है। अन्विता के कंधों पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी है और वो इसे बड़ी गंभीरता से निभाती भी है।

सीरियल में अभिनेता ऋषि सक्सेना भी संजय की भूमिका निभा रहे हैं। वो अन्विता के बचपन के दोस्त हैं और मन ही मन उन्हें पसंद करते हैं। इस सीरियल की शूटिंग से जुड़ा एक मजेदार अनुभव ऋषि सक्सेना ने शेयर किया है।

शूटिंग के दौरान सुंबुल ने उन्हें पंच जड़ा, जिसे ऋषि ने हल्के में लिया था, पर वो उन पर भारी पड़ गया। दरअसल, शॉट्स के बीच सुंबुल मस्ती के लिए पंच मारने की नकल कर रही थी, तो ऋषि ने उन्हें मजाक में उन पर एक ट्राई करने को कहा। पहले नहीं, पर दूसरी बार में सुंबुल ने उन्हें एक मुक्का जड़ दिया जो बहुत शक्तिशाली था।

उस पल को याद करते हुए ऋषि ने कहा, "सच कहूं तो, वह काफी जोरदार मुक्का था, तभी सुंबुल ने खुलासा किया कि उसे बॉक्सिंग पसंद है। मुझे लगता है कि मैंने उसके पंच के प्रभाव को कम करके आंका था।"

ऋषि ने ये भी कहा कि सेट पर वो ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन काफी ऊर्जावान और संतुलित रहती है। उसकी ये बात उन्हें प्रभावित करती है। किरदार में वो शांत और संयमित नजर आती है और रियल लाइफ में काफी शरारती और मजेदार।

ऋषि सक्सेना इस सीरियल में एक पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं। वो अन्विता को चाहता है और उसे पाने के लिए छोटी-मोटी कोशिश भी करता रहता है। दोनों के बीच रोमांस होने की संभावना है, इससे सीरियल में नया ट्विस्ट आ सकता है। दोनों को सीरियल में फैंस काफी पसंद करते हैं।

ऋषि ने ये भी बताया कि ऑफस्क्रीन भी सुंबुल और उनके बीच काफी अच्छी दोस्ती है। वो सेट पर एक दूसरे से मस्ती-मजाक करते रहते हैं।

'इत्ती सी खुशी' सीरियल सोनी सब पर सोमवार से शनिवार रात 9 बजे प्रसारित होता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें