मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:03 · नई दिल्ली संस्करण

श्रीरामपुर वॉल्स अस्पताल में सुमना सरकार का औचक दौरा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
श्रीरामपुर वॉल्स अस्पताल में सुमना सरकार का औचक दौरा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हुगली। पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य राज्य मंत्री सुमना सरकार ने शनिवार को अचानक श्रीरामपुर वॉल्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों और नर्सों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं और उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल के सुपर उपस्थित नहीं थे, जिसके कारण मंत्री उनसे सीधे बातचीत नहीं कर सकीं। मंत्री ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों तथा स्वास्थ्यकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

सुमना सरकार ने बताया कि अस्पताल के आउटडोर में काउंटर खोलने को लेकर एक समस्या सामने आई है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को काउंटर जल्द से जल्द शुरू करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा मंत्री ने अस्पताल में साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य राज्य मंत्री के अचानक निरीक्षण को लेकर अस्पताल परिसर में हलचल देखने को मिली। मंत्री ने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें