मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:24 · नई दिल्ली संस्करण

डॉ. सुकांत मजूमदार ने शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार संभाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । शिक्षा मंत्रालय में नवनियुक्त राज्य मंत्री डॉ.

सुकांत मजूमदार ने मंगलवार को शास्त्री भवन, नई दिल्ली में अपना कार्यभार

संभाल लिया। शिक्षा मंत्रालय पहुंचने पर मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने

डॉ. मजूमदार का स्वागत किया।

डॉ. मजूमदार ने मीडिया से

बातचीत की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के लिए उनका

आभार व्यक्त किया। डॉ. मजूमदार ने शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को भी

बधाई देते हुए कहा कि उनका विशाल अनुभव उन्हें मंत्रालय में काम करने और

शिक्षा क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने में मदद

करेगा।

डॉ. सुकांत मजूमदार 17वीं लोकसभा में भी सांसद रह

चुके हैं। वह सितंबर 2021 से बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे

बालुरघाट (पश्चिम बंगाल) निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

उन्होंने उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान में एमएससी, बीएड

और पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है। वे पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में गौर

बंगा विश्वविद्यालय में वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर हैं। वे 2019 से

सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति और याचिका समिति के सदस्य थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें