मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:21 · नई दिल्ली संस्करण

तृणमूल पर भ्रष्टाचार का आरोप, सुकांत ने बोला हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तृणमूल पर भ्रष्टाचार का आरोप, सुकांत ने बोला हमला

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने तृणमूल कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सभायें अब 'चोर-उचक्कों के महा-सम्मेलन' के समान प्रतीत होती हैं। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर साझा एक टिप्पणी में उन्होंने इसके साथ एक मिनट 37 सेकंड का वीडियो भी पोस्ट किया।मजूमदार ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हालिया जनसभा में शामिल एक महिला अपने गले की सोने की चेन खो बैठीं। भीड़ में मौजूद किसी अनुभवी चोर ने चालाकी से चेन निकाल ली या फिर खुलेआम छीना-झपटी की। घटना के बाद वह महिला असहाय होकर रोते हुए शिकायत करती दिखाई देती हैं।केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि वोट चोरी, नौकरी चोरी और राशन चोरी जैसी घटनाओं के बीच तृणमूल सरकार के संरक्षण में राज्य के युवाओं के भविष्य तक से 'दिन-दहाड़े चोरी' हो रही है। उनके अनुसार, ऐसी परिस्थितियों में किसी महिला का भीड़ में हार खो देना असामान्य नहीं रह गया है।उन्होंने कहा कि चोरी, भ्रष्टाचार और दुर्व्यवस्था आज तृणमूल सरकार की पहचान बन चुकी है। अब समय आ गया है कि बंगाल की जनता एकजुट होकर राज्य को 'चोरतंत्र' के प्रभाव से मुक्त करे और "प्रवंचना तथा आपराधिक तत्वों" के शासन को समाप्त करने में अपनी जिम्मेदारी निभाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें