मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

शोभायात्रा पर हमले की घटना के लिये सुकांत ने ममता के भड़काऊ भाषण को ठहराया जिम्मेदार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

शोभायात्रा पर हमले की घटना के लिये सुकांत ने ममता के भड़काऊ भाषण को ठहराया जिम्मेदार

कोलकाता, 31 मार्च । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजुमदार ने गुरुवार को हावड़ा में रामनवमी शोभायात्रा पर हुए पथराव और आगजनी की घटना के लिये मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भड़काऊ भाषण को जिम्मेदार ठहराया है। सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को हंगामे का एक वीडियो अपलोड करते हुए ट्विटर पर लिखा कि पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में रामनवमी के जुलूसों में कल के हमले और आगजनी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भड़काऊ टिप्पणी का सीधा परिणाम है। हम स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि पश्चिम बंगाल पुलिस दंगाइयों के साथ खड़ी है और चुपचाप तमाशा देख रही है।

इससे पहले गुरुवार को ममता बनर्जी के धरने पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार को हिंदू विरोधी करार दिया था।

उल्लेखनीय हावड़ा के शिवपुर के काजीपाड़ा में गुरुवार को रामनवमी की शोभायात्रा पर कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक पथराव कर दिया इसके बाद देखते देखते पूरा इलाका राणक्षेत्र में बदल गया। दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी की गई और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें