मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ः पेड़ पर फांसी लगाकर व्यक्ति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजगढ़ः पेड़ पर फांसी लगाकर व्यक्ति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में मलावर थाना क्षेत्र के ग्राम आगर में मंगलवार सुबह 55 वर्षीय व्यक्ति का शव घर के सामने बाड़े में स्थित पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ब्यावरा भेजा।जानकारी के अनुसार मृतक नन्नूलाल पिछले तीन-चार वर्षों से गुजरात में एक फैक्ट्री में गार्ड के रूप में कार्यरत था और वहीं अपने बड़े बेटे के साथ रहता था। वह कुछ दिन पहले गुजरात से निकला था, लेकिन गांव नहीं पहुंचा। मंगलवार सुबह परिजनों ने उसे पेड़ पर लटका देखा, जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी मायके में अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि नन्नूलाल ने किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें