मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

सुहाना खान ने अलीबाग में खरीदी प्रॉपर्टी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

एक्ट्रेस

सुहाना खान अपने पिता शाहरुख खान के नक्शे कदम पर चलते हुए एक्टिंग में

करियर बनाने का फैसला किया। सुहाना ने 2023 में जोया अख्तर की फिल्म ''द

आर्चीज'' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सुहाना की पहली फिल्म दर्शकों को

खास पसंद नहीं आई थी, लेकिन इस फिल्म के बाद उन्होंने महज 23 साल की उम्र

में अलीबाग (महाराष्ट्र) में एक प्लॉट खरीदा है।

सुहाना ने

अलीबाग के एक गांव में प्लॉट खरीदा है, जो मुंबई से कुछ ही किलोमीटर दूर

है। यह प्लॉट करीब 78,361 वर्ग फीट का है। इसकी कीमत करीब 9.5 करोड़ रुपये

है और फिलहाल सुहाना ने 57 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई है।

ये

पहली बार नहीं है जब सुहाना ने प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया हो। रिपोर्ट

के मुताबिक, जून 2023 में सुहाना ने 1.5 एकड़ कृषि भूमि खरीदी थी। सुहाना

ने रायगढ़ के अलीबाग में यह कृषि भूमि करीब 12.91 करोड़ में खरीदी है। कुछ

ही महीनों के बाद अब उन्होंने प्लॉट खरीद लिया है।

सुहाना

से पहले शाहरुख ने भी अलीबाग में एक विला खरीदा था। उनका विला समुद्र के

पास है और इसमें हेलीपैड, स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं हैं। उनका विला 20

हजार वर्ग फीट के क्षेत्र में फैला हुआ है। अलीबाग में पहले भी कई

सेलिब्रिटीज प्रॉपर्टी खरीद चुके हैं। अलीबाग दिन-ब-दिन मशहूर हस्तियों को

आकर्षित कर रहा है। विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण

ने भी अलीबाग में प्रॉपर्टी खरीदी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें