मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

शाहरुख को गले लगाकर इमोशनल हुईं सुहाना, केकेआर की जीत के बाद खान परिवार की खुशी सातवें आसमान पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

शाहरुख

खान की कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया

है। केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया। मैच के बाद

शाहरुख खान के परिवार और केकेआर के खिलाड़ियों ने मैदान पर मिलकर जश्न

मनाया। जिसका का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। किंग खान की

टीम ने 10 साल बाद तीसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है।

अहमदाबाद

में पहले क्वालीफायर मैच के बाद स्वास्थ्य समस्याओं के कारण शाहरुख खान को

अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद क्या किंग खान फाइनल मैच में

शामिल होंगे या नहीं? इस बात को लेकर उनके फैंस असमंजस में थे। आखिरकार

किंग खान अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए एक ही दिन में घर से बाहर निकल

गए। रविवार 26 मई दोपहर को शाहरुख अपने पूरे परिवार के साथ चेन्नई के लिए

रवाना हुए। इस मौके पर उनकी बेटी सुहाना, पत्नी गौरी खान, दोनों बच्चे

आर्यन और अबराम, मैनेजर पूजा ददलानी, अनन्या पांडे, शनाया कपूर मौजूद रहे।

केकेआर

की जीत के बाद खान परिवार जश्न मनाता नजर आया। मैच जीतते ही सुहाना की

आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। स्टेडियम में देखा गया कि शाहरुख को गले

लगाकर उनके लाड़ली बेटी भावुक हो गयी। इसके बाद किंग खान अपने छोटे बेटे

अबराम और आर्यन को भी ले गए। केकेआर की जीत के बाद शाहरुख, उनका परिवार और

दोस्त बेहद खुश थे। फिलहाल सुहाना का शाहरुख को इमोशनल होकर गले लगाने का

वीडियो सोशल मीडिया पर हर जगह वायरल हो रहा है।

आईपीएल

2024 का फाइनल मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। इस मैच

में शाहरुख की केकेआर टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया।

इस मैदान पर 2012 में केकेआर ने अपना पहला खिताब जीता था। फिर 2014 और उसके

दस साल बाद रविवार 26 मई 2024 को केकेआर की टीम तीसरी बार चैंपियन बनी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें