मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

सुधा मूर्ति ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 14 मार्च । लेखिका और समाजसेविका सुधा मूर्ति ने गुरुवार

को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति

जगदीप धनखड़ ने संसद भवन स्थित अपने कक्ष में उन्हें शपथ दिलाई। सदन के

नेता पीयूष गोयल और इंफोसिस के संस्थापक व सुधा मूर्ति के पति नारायण

मूर्ति उनके शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मौजूद थे।

प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी ने आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक

सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सुधा मूर्ति को

राज्यसभा के लिए मनोनीत किये जाने की जानकारी देते हुए सामाजिक कार्य,

परोपकार और शिक्षा सहित विविध क्षेत्रों में उनके योगदान की सराहना की थी।

उल्लेखनीय

है कि सुधा मूर्ति एक भारतीय शिक्षिका, लेखिका, समाजसेविका और इंफोसिस

फाउंडेशन की पूर्व अध्यक्ष हैं। वह गेट्स फाउंडेशन की सार्वजनिक स्वास्थ्य

देखभाल पहल की सदस्य भी हैं। मूर्ति ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में मूर्ति

क्लासिकल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया की स्थापना की है। सुधा मूर्ति इंफोसिस के

को-फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी हैं। उनकी बेटी अक्षता मूर्ति ब्रिटेन के

वर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें