मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

उप्र पुलिस के डीजी आनन्द कुमार और सुभाष चंद्रा हुए सेवानिवृत्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ । उत्तर प्रदेश पुलिस में शानदार सर्विस करने वाले दो

पुलिस अधिकारी डीजी सुभाष चंद्रा और डीजी आनन्द कुमार सेवानिवृत्त हो गए।

दोनों डीजी रैंक के अधिकारियों के रिटायर होने से पहले विभागीय पुलिस

अधिकारियों ने उन्हें मंगलवार को अंतिम कार्य दिवस पर सामूहिक रुप से

सम्मान दिया।

मूलरुप से बिहार के रहने वाले डीजी रैंक के

अधिकारी आनन्द कुमार 1988 बैच के आईपीएस है। बीते वर्ष 2023 के मार्च माह

में डीजी जेल रहते हुए आनन्द कुमार का नाम एक बार डीजीपी पद के लिए चर्चा

में आया था। फिर वह डीजीपी के रेस में दूसरे पायदान तक पहुंचकर भी प्रदेश

के पुलिस मुखिया नहीं बन सके। लॉ एंड आर्डर को सुधारने को लेकर उन्होंने

तमाम प्रयास किये और प्रदेश की जेल को सुदृढ़ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण

कदम उठाये।

उप्र पुलिस में सेवारत रहते हुए आईपीएस आनन्द कुमार

विभिन्न जनपदों में कार्यरत रहे, जिसमें लखनऊ और सहारनपुर रेंज के डीआईजी

एवं सहारनपुर में ही आईजी पद पर भी उन्होंने कार्यभार देखा। वर्तमान समय

में आनन्द कुमार सीबीसीआईडी के डीजी पद पर तैनात हैं।

साइबर क्राइम

सेल में डीजी के पद पर तैनात रहे सुभाष चंद्रा को उत्तर प्रदेश पुलिस को

मजबूत करने के लिए कठोर निर्णय हेतु जाना जाता है। सुभाष चंद्रा के रिटायर

होने पर साइबर क्राइम से जुड़े तमाम अधिकारियों ने उनके शानदार कार्यकाल को

याद किया।

सुभाष चंद्रा मूलरुप से हरियाणा के रहने वाले हैं और

1990 रैंक के आईपीएस अधिकारी है। गोल्फ खेल को पसंद करने वाले सुभाष चंद्रा

को लखनऊ में अच्छे खिलाड़ी के रुप में भी जाना जाता है। यही कारण है कि

लखनऊ के गोल्फ क्लब के 2023 में हुए चुनाव के दौरान सुभाष चंद्रा को

अध्यक्ष पद पर चुना गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें