मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप में सब इंस्पेक्टर अमित कुमार निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप में सब इंस्पेक्टर अमित कुमार निलंबित

सारण। सारण पुलिस ने कर्तव्य में घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की पुष्टि होने के बाद डोरीगंज थाना में कार्यरत सब-इंस्पेक्टर अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा की गई कार्रवाई में स्पष्ट किया गया है कि पुलिस विभाग अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करता रहेगा।लापता और कर्तव्य से अनुपस्थितसहायक अवर निरीक्षक अमित कुमार ने 12 नवंबर, 2025 को 10 दिनों के आकस्मिक अवकाश के लिए आवेदन दिया था। हालांकि उनका अवकाश स्वीकृत नहीं किया गया था इसके बावजूद वह 17 नवंबर, 2025 से ड्यूटी से गैरहाजिर हैं। उनका मोबाइल फोन भी संपर्क से बाहर है।इस संबंध में डोरीगंज थाने में एक सनहा भी दर्ज की गई है। संपर्क और जांच के क्रम में एक यह भी पहलू सामने आया की मुसेपुर निवासी बबलू कुमार यादव ने अमित कुमार पर ₹50,000/- की अवैध मांग करने और उन्हें डराने-धमकाने का गंभीर आरोप लगाया था।निगरानी विभाग की सत्यापन जाँच में 04 नवंबर, 2025 को यह आरोप सत्य पाए गए। इसके आधार पर सहायक अवर निरीक्षक अमित कुमार के विरुद्ध निगरानी थाना कांड संख्या 96/25 के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। सारण पुलिस द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन और निगरानी विभाग की जाँच रिपोर्ट को आधार मानते हुए सहायक सहायक और निरीक्षक अमित कुमार को 17 नवंबर, 2025 की तिथि से सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर तत्काल निलंबित कर दिया गया है। उन्हें इस विभागीय कार्यवाही के विरुद्ध सात दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।सारण पुलिस ने कहा है कि पुलिस एक अनुशासित संस्था है और इस प्रकार का आचरण उसकी छवि को धूमिल करता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें