मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

सेमेस्टर–III परिणाम में अनियमितता पर छात्रों का हंगामा, कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रक का किया पुतला दहन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सेमेस्टर–III परिणाम में अनियमितता पर छात्रों का हंगामा, कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रक का किया पुतला दहन

सीवान। सोमवार को शहर के विद्या भवन महिला महाविद्यालय एवं आर.एस.ए. हरिराम कॉलेज, मैरवा इकाई के छात्रों ने जयप्रकाश विश्वविद्यालय द्वारा जारी स्नातक सेमेस्टर–III के परिणाम में कथित अनियमितताओं को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।छात्रों ने कॉलेज परिसर में विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं मैरवा में छात्र संगठन आर.एस.ए. के बैनर तले छात्र नेता विशाल सिंह राजपूत के नेतृत्व में कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रक का पुतला दहन किया गया।प्रदर्शन की शुरुआत महाविद्यालय परिसर में आक्रोश मार्च से हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला लेकर पूरे परिसर का भ्रमण किया और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद मुख्य द्वार पर पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।इधर, विद्या भवन महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने भी रिजल्ट जारी होने के बाद कॉलेज परिसर में जोरदार हंगामा किया। छात्राओं का आरोप है कि परीक्षा में शामिल होने के बावजूद उन्हें एक ही विषय में अनुपस्थित दिखा दिया गया है। वहीं कई छात्राओं को 24 या 26 जैसे बेहद कम अंक देकर असफल घोषित कर दिया गया है, जिससे उनमें भारी आक्रोश है।महाविद्यालय की प्रोफेसर पूजा ने बताया कि विश्वविद्यालय से प्राप्त निर्देश के अनुसार छात्राओं से आवेदन लेकर उसे विश्वविद्यालय भेज दिया गया है। हालांकि इस जवाब से छात्राएं संतुष्ट नहीं हैं और वे जल्द से जल्द त्रुटिरहित परिणाम जारी करने की मांग कर रही हैं।पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्र नेता विशाल सिंह राजपूत ने कहा कि सेमेस्टर–III के जारी परिणाम से स्पष्ट होता है कि उत्तर पुस्तिकाओं का सही तरीके से मूल्यांकन नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में छात्रों के बाह्य परीक्षा (ईएसई) एवं आंतरिक मूल्यांकन (सीआईए) के अंक एक जैसे दिए गए हैं, जो बिना वास्तविक जांच के परिणाम तैयार किए जाने का संकेत है।उन्होंने कहा कि वर्तमान कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रक के कार्यकाल में विश्वविद्यालय की व्यवस्था लगातार अव्यवस्थित हो गई है और छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय किया जा रहा है।छात्र नेता ने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर त्रुटिपूर्ण परिणाम वापस नहीं लेता है, तो आर.एस.ए. चरणबद्ध उग्र आंदोलन करेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें