मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

केजीके होम्योपैथिक कॉलेज में स्टाइपेंड को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, तीसरे दिन भी धरना

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में राजकीय केजीके होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मुरादाबाद में छात्र-छात्राओं और इंटर्स का धरना-प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी जारी…

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन38 बार पढ़ा गया
केजीके होम्योपैथिक कॉलेज में स्टाइपेंड को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, तीसरे दिन भी धरना

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में राजकीय केजीके होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मुरादाबाद में छात्र-छात्राओं और इंटर्स का धरना-प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी आयुष इंटर्नशिप 7,500 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग कर रहे हैं। छात्रों ने अपनी मांग शासन तक पहुंचाने के लिए ओपीडी सेवाएं बंद रखीं।

छात्रों का कहना है कि बीएचएमएस इंटर्नशिप के दौरान इंटन्स अस्पताल की बाह्य रोगी विभाग, वार्ड और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं में जिम्मेदारियां निभाते हैं। इसलिए उन्हें अन्य चिकित्सा प्रणालियों के अनुरूप समान कार्य, समान सम्मान और उचित वजीफा मिलना चाहिए। छात्रों ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति, संस्था या अन्य चिकित्सा पद्धति के विरोध में नहीं है। यह आयुष इंटर्स के लिए समानता, सम्मान और उचित वजीफे की मांग को लेकर है। वैच 2020 के इंटर्न छात्रों और 2021 से 2025 तक के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

इंटर्न छात्रों में सिमरन राज, विभूति सक्सेना, मोनू मौर्या शामिल थे। प्रवीण ठाकुर, विशाल गंगवार, हिमांशु सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें