मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

छात्रों के शैक्षणिक भ्रमण को मेयर ने दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छात्रों के शैक्षणिक भ्रमण को मेयर ने दिखाई हरी झंडी

सिलीगुड़ी। शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव के माध्यम से छात्रों के ज्ञान को और समृद्ध करने के उद्देश्य से सिलीगुड़ी नगर निगम की पहल पर ‘आलो दीशारी कैंप’ के छात्रों के लिए एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। मंगलवार सुबह सिलीगुड़ी बॉयज हाई स्कूल परिसर से सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने हरी झंडी दिखाकर इस शैक्षणिक भ्रमण की शुरुआत की।इस कार्यक्रम में मेयर परिषद के सदस्य, नगर निगम के अधिकारी तथा संबंधित स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। लगभग 225 छात्रों को लेकर यह शैक्षणिक भ्रमण माटीगाड़ा स्थित उत्तर बंगाल विज्ञान केंद्र तक किया गया।विज्ञान केंद्र में छात्र दिनभर विज्ञान आधारित विभिन्न प्रदर्शनी, मॉडल और प्रयोगात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर प्राप्त करेंगे। साथ ही छात्रों के लिए सुबह और दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की गई है। कक्षा के बाहर आकर आनंद के साथ सीखने की इस पहल से छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला।इस मौके पर मेयर गौतम देव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शिक्षा को किताबों की सीमा से बाहर ले जाकर व्यावहारिक अनुभव के जरिए सिखाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि छात्र पूरे दिन उत्तर बंगाल विज्ञान केंद्र में रहकर विभिन्न विषयों को नजदीक से देखेंगे और समझेंगे। वे स्वयं भी छात्रों के साथ मौजूद रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें