मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या

मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल के घाटाल में एक 14 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान दिशा पाल (परिवर्तित नाम) के रूप में हुई है, जो दांदीपुर इलाके की निवासी बताई जा रही है और स्थानीय उच्च विद्यालय की नौवीं कक्षा की छात्रा थी।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सोमवार (23 फरवरी) देर रात छात्रा अपने कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर आगे की पड़ताल कर रही है।सहपाठियों से मिली जानकारी के मुताबिक, छात्रा पिछले कुछ महीनों से एक किशोर के साथ संबंधों को लेकर मानसिक तनाव में थी। बताया जा रहा है कि सोमवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद छात्रा ने यह कदम उठाया।इधर, यह भी दावा किया गया है कि छात्रा ने घटना से पहले अपने मोबाइल फोन में कुछ वीडियो रिकॉर्ड किए थे। पुलिस मोबाइल फोन को जब्त कर जांच कर रही है ताकि घटना के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।स्कूल के प्रधान शिक्षक ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि सुबह सूचना मिलने के बाद वे छात्रा के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने सोमवार रात ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें