मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में छात्र की हत्या, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में छात्र की हत्या, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। माटीगाड़ा थाना क्षेत्र में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग को लेकर छात्र सुभोजीत मोदक (15) की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपित काजल पासवान उर्फ राज (24) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार देर रात एनजेपी इलाके से गिरफ्तार किया।उल्लेखनीय है कि माटीगाड़ा के शिमुलतला इलाके निवासी कक्षा दसवीं के छात्र सुभोजीत मोदक पिछले शनिवार से लापता थे। तीन दिन बाद सोमवार देर रात उनका शव सुकना के जंगल से बरामद किया गया।परिवार और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि हत्या त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के कारण की गई। इस मामले में पुलिस ने पहले एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। उसी की निशानदेही पर जंगल से शव बरामद हुआ। घटना के बाद से मुख्य आरोपित काजल पासवान फरार था। शव मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और आरोपितों को फांसी देने की मांग की। घटना के बाद पुलिस पर काफी दबाव था। लगातार जांच के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर बुधवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश करेगी।पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई बेल्ट भी बरामद कर ली है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें