मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के समस्तीपुर में कोचिंग जा रही छात्रा की गोली मारकर हत्या, शिक्षक पर आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार के समस्तीपुर में कोचिंग जा रही छात्रा की गोली मारकर हत्या, शिक्षक पर आरोप

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिला के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप एक निजी स्कूल के शिक्षक पर लगाया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र के लोग आक्रोशित हैं।

बताया जा रहा है कि परसा पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी विनय कुमार की पुत्री गुड़िया कुमारी (19) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह अन्य दिनों की तरह सोमवार को दरभंगा जिला के बहेड़ी स्थित एक कोचिंग में पढ़ाई करने जा रही थी।

कहा जा रहा है कि वह पगडंडी से होते हुए बगीचे के रास्ते से जा रही थी, तभी परसा और बघौनी गांव के बीच अज्ञात बदमाश ने उसे गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गए। परिजन निजी स्कूल के एक शिक्षक पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी तत्काल पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई।

परिजनों का कहना है कि निजी स्कूल का शिक्षक पहले भी जान से मार देने की धमकी दे चुका था। बताया जा रहा है कि शिक्षक का किसी से प्रेम संबंध था, जिसका गुड़िया विरोध कर रही थी।

आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गए और मामले में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों ने स्कूल के एक वाहन में भी आग लगा दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है। अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपराधी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

इलाके में घटना के बाद तनाव देखा जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें