मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिसकर्मी की मदद से परीक्षा में शामिल हो सका छात्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिसकर्मी की मदद से परीक्षा में शामिल हो सका छात्र

कोलकाता। बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट की मानवीय पहल शुक्रवार को एक छात्र के लिए संजीवनी साबित हुई। उच्च माध्यमिक की अकाउंटेंसी परीक्षा में शामिल होने जा रहे बेलघरिया हाईस्कूल के छात्र शुभ्रम सरकार एडमिट कार्ड के बगैर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच गया। वहां पहुंचने पर जब उसे इस बात का एहसास हुआ तो उसने बाहर निकलकर मदद मांगी।सामने खड़े डनलप ट्रैफिक गार्ड में तैनात होमगार्ड मानु अंसारी ने बिना देर किए छात्र की समस्या सुनी और तुरंत अपनी मोटरसाइकिल पर उसे घर पहुंचाया। वहां से एडमिट कार्ड लाकर छात्र को समय पर परीक्षा केंद्र तक वापस छोड़ दिया।इस तरह पुलिसकर्मी की तत्परता और सहयोग से छात्र बिना देरी के परीक्षा में बैठ सका। बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से बताया गया कि मानु अंसारी के इस सराहनीय कदम पर विभाग ने उन्हें साधुवाद दिया है।यह घटना न सिर्फ पुलिस की संवेदनशीलता का परिचायक है, बल्कि समाज में भरोसे की नई मिसाल भी पेश करती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें