मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:47 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में छात्र आंदोलन उग्र, पहला बैरिकेड तोड़ विधानसभा की ओर बढ़ा हुजूम; भाजपा नेता हिरासत में

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड में छात्र आंदोलन उग्र, पहला बैरिकेड तोड़ विधानसभा की ओर बढ़ा हुजूम; भाजपा नेता हिरासत में

रांची। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने सोमवार को पुराने विधानसभा परिसर के पास पहला बैरिकेड तोड़ दिया और विधानसभा की ओर बढ़ गए। 24 जिलों से पहुंचे हजारों छात्र हाथों में तिरंगा, पोस्टर और बैनर लिए मार्च कर रहे हैं। छात्रों के आगे बढ़ने के बाद तनाव बढ़ गया है।

जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की है। छात्रों को रोकने के लिए पुरानी विधानसभा के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी। हालांकि, बड़ी संख्या में छात्रों ने पहला बैरिकेड पार कर लिया।

इसके बाद वे आगे की ओर बढ़ने लगे। प्रशासन ने विधानसभा और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। छात्र 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा समेत विवादित परीक्षाओं को रद्द करने, भर्ती प्रक्रिया में सुधार और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

रविवार को सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच तीसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही थी।

इसके बाद छात्रों ने सोमवार को विधानसभा घेराव का ऐलान किया था। सुबह से ही बिरसा चौक, पुराने विधानसभा परिसर और आसपास के इलाकों में छात्रों की भीड़ जुटती रही। राज्य के 24 जिलों से छात्र बसों, ट्रेनों और निजी वाहनों से रांची पहुंचे हैं। बड़ी संख्या में छात्रों ने रविवार रात जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, अटल स्मृति वेंडर मार्केट और आसपास के परिसरों में रात गुजारी।

इधर, छात्र आंदोलन के बीच भाजपा ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में भाजपा विधायकों की बैठक हुई। बैठक में आंदोलन को लेकर रणनीति पर चर्चा के बाद भाजपा विधायक और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े।

करीब 9.45 बजे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया।

प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए नेताओं में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू और कई विधायक शामिल हैं।

विधानसभा घेराव को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विधानसभा के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग और कंटीले तार लगाए गए हैं। छात्रों के पहले बैरिकेड को पार करने के बाद अब उनकी नजर आगे की सुरक्षा व्यवस्था पर है। प्रशासन की कोशिश छात्रों को विधानसभा परिसर तक पहुंचने से रोकने की है, वहीं छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें