मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली-NCR में हवा का जोर, अगले 3 दिन बारिश नहीं, वायु गुणवत्ता सुधरने के संकेत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली-NCR में हवा का जोर, अगले 3 दिन बारिश नहीं, वायु गुणवत्ता सुधरने के संकेत

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक क्षेत्र में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन तेज सतही हवाएं लगातार चलेंगी।

इन हवाओं का असर खास तौर पर दिन के समय अधिक देखने को मिलेगा, जिससे तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव के साथ-साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी सुधार दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 10 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

11 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री रहने का अनुमान है। इसी तरह 12 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इन तीनों दिनों में “स्ट्रॉन्ग सरफेस विंड्स” यानी तेज सतही हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

13 अप्रैल से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, जब आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। इस दिन न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने का अनुमान है। 14 अप्रैल को भी मौसम साफ रहेगा, जहां तापमान 20 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। वहीं 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे गर्मी का असर और बढ़ेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, तेज हवाओं के चलते वातावरण में मौजूद धूल और प्रदूषक कणों का स्तर कम होगा, जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार देखने को मिलेगा। फिलहाल एनसीआर का एक्यूआई येलो जोन (मध्यम श्रेणी) में बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में यह और बेहतर हो सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की हवाएं गर्मी के शुरुआती दौर में आम होती हैं और ये प्रदूषण को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाती हैं। हालांकि, तेज हवाओं के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर खुले क्षेत्रों में।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें