मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम, आज 18 जिलों में भारी बारिश की संभावना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल,। मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है। सोमवार को भी 15

से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। दरअसल, प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और

ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। जिसकी

वजह से पिछले 4 दिन से ग्वालियर-चंबल में तेज बारिश का दौर चल रहा है।

सोमवार को बारिश हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी श्योपुर, छिंदवाड़ा,

शिवपुरी समेत 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम

विभाग भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि

पिछले 48 घंटे में प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। नार्थ-ईस्ट

राजस्थान के ऊपर और साउथ राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है।

वहीं, मानसून ट्रफ और नीचे आई है। यह प्रदेश में रायसेन, मंडला होते हुए

गुजर रही है। इन सिस्टम की वजह से पूरे प्रदेश में तेज बारिश हो रही है। यह

दौर अगले एक सप्ताह तक बना रहेगा।

इसके अलावा इस संबंध में मौसम

वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह का कहना है कि मंगलवार को बड़वानी/बावनगजा, खरगोन

और झाबुआ में भारी वर्षा के साथ बिजली गिरने की संभावना है, जबकि

अलीराजपुर, खंडवा, बुरहानपुर में मध्यम गरज के साथ बौछारें पड़ने की

संभावना है; और धार/मांडू, बैतूल, महेश्वर, मुरैना, श्योपुर कलां, पंढुर्ना

और पूर्वी विदिशा में सुबह के समय हल्की गरज के साथ बौछारें पड़ने की

संभावना है। इससे पहले सोमवार को बैतूल में सबसे ज्यादा 42 मिमी यानी, 1.7

इंच पानी गिर गया। खजुराहो में सवा इंच बारिश हुई। वहीं राजधानी भोपाल में

भी तेज बारिश का दौर चला। बालाघाट के मलाजखंड, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा,

खरगोन, नर्मदापुरम के पचमढ़ी और उज्जैन में भी बारिश दर्ज की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें