मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन, कांग्रेस और आप सस्ते में सिमटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

गुजरात के निकाय चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया। गांधीनगर निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी को एक बार फिर जीत मिली। इसके अलावा पार्टी को दो अन्य नगर निकायों में भी जीत मिली। इस साल फरवरी में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज की थी।

नई दिल्ली : गुजरात के निकाय चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया। गांधीनगर निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी को एक बार फिर जीत मिली। इसके अलावा पार्टी को दो अन्य नगर निकायों में भी जीत मिली। वहीं कांग्रेस ने देवभूमि-द्वारका जिले में भाणवड नगरपालिका में जीत हालिस की। पहले यहां भाजपा का कब्जा था। जीएमसी चुनाव की सुबह 9 बजे मतगणना की शुरुआत के बाद से ही भाजपा बढ़त बनाए हुए थी। विरोधी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी कभी भी लड़ाई में नहीं दिखे। अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से पहले हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री और पूरे मंत्रिमंडल को बदलने की वजह से जीएमसी चुनाव को भाजपा के लिए एक अग्निपरीक्षा के रूप में देखा जा रहा था।

इस साल फरवरी में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की थी। राज्य चुनाव आयोग (SEC) द्वारा जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार जीएमसी की कुल 44 सीटों में से भाजपा ने 41 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस को दो और आप को एक सीट मिली। तीन अन्य नगर पालिकाओं देवभूमि-द्वारका जिले के ओखा और भाणवड के अलावा बनासकांठा जिले की थारा नगरपालिका के लिए भी मतगणना हुई।

प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने पार्टी को बधाई दी

निकाय चुनावों भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने पार्टी को बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात और गांधीनगर नगर निगम में स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे गुजरात और भाजपा के लोगों के बीच गहरे जुड़ाव की पुष्टि करते हैं। हमें बार-बार आशीर्वाद देने के लिए लोगों का आभार। जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत करने के लिए सभी गुजरात भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई। वहीं अमित शाह ने ट्वीट किया, 'गांधीनगर महानगर पालिका व अन्य स्थानीय निकाय उपचुनावों में भाजपा की यह प्रचंड जीत दर्शाती है कि गुजरात की जनता का नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की विकासोन्मुख व गरीबकल्याण नीतियों में विश्वास निरंतर और दृढ़ होता जा रहा है। जनता का हृदयपूर्वक आभार व्यक्त करता हूं।'

भाजपा ने थारा की 24 में से 20 सीटों पर जीत हासिल की

मतगणना के बाद राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार भाजपा ने थारा की 24 में से 20 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस को केवल चार सीटें मिलीं। भाजपा ने 36 में से 34 सीटें जीतकर ओखा नगर पालिका में एक बार जीत हासिल की, जबकि दो सीटें कांग्रेस के खाते में गईं।

भाणवड में कांग्रेस को मिली जीत

हालांकि, भाजपा को झटका देते हुए कांग्रेस ने 24 में से 16 सीटें जीतकर भाणवड में जीत हासिल की। भाजपा इस बार केवल आठ सीटें जीतने में सफल रही, 1995 से वह यहां सत्ता में थी। जीएमसी और तीन अन्य नगर पालिकाओं के चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ था। इसके अलावा विभिन्न अन्य स्थानीय निकायों की 104 रिक्त सीटों पर प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए उपचुनाव भी उसी दिन हुए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें