मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

वियतनाम को बताया सशक्त भागीदार, सात नए समझौतों पर हस्ताक्षर : पीएम मोदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बीजिंग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वियतनाम के पीएम गुयेन जुआन फुच के संग ऑनलाइन वार्ता की। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा हुई। इस वर्चुअल सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि वियतनाम,भारत की एक्ट ईजी पॉलिसी का अहम स्तंभ है। इसके साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र की योजनाओं का सशक्त भागीदार है।

पीएम मोदी के अनुसार अगले वर्ष हम दोनों संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के सदस्य होंगे। ऐसे में वैश्विक परिदृश्य में हमारे सहयोग की अहमियत ज्यादा होगी। इसके साथ द्विपक्षीय जुड़ाव योजना के रूप में एक संयुक्त विजन डॉक्यूमेंट 2021-23 लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने सात नए समझौतों पर दस्तखत करे हैं। इसमें वैज्ञानिक शोध,न्यूक्लियर और नवीनीकृत ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल्स, डिफेंस और कैंसर का इलाज जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की भी बात कही। उधर, वियतनाम के पीएम गुयेन जुआन फुच ने भारत और वियतनाम के संबंधों को लेकर पीएम मोदी के बयानों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वे इस वर्चुअल सम्मेलन के आयोजन पर काफी खुश हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें