मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:59 · नई दिल्ली संस्करण

पेपर लीक रोकने के लिए बनेगा सख्त कानून, दोषियों की संपत्ति जब्त होगी: सीएम योगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पेपर लीक रोकने के लिए बनेगा सख्त कानून, दोषियों की संपत्ति जब्त होगी: सीएम योगी

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और भविष्य में पेपर लीक जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार संसद में सख्त कानून लाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को जेल भेजने के साथ उनकी अवैध संपत्तियां भी जब्त की जाएंगी। फतेहपुर के मदारीपुर कला मैदान में 489 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 125 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए लगातार कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) से जुड़े मामलों में भी कार्रवाई की गई है और नई शिक्षा नीति युवाओं को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिला रही है। मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में माफिया और अपराधियों के लिए अब कोई स्थान नहीं है।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के लिए केवल दो ही जगह हैं- जेल या जहन्नुम। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अपराध और भू-माफिया पर प्रभावी कार्रवाई की गई है तथा सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले युवाओं की नौकरियों पर डकैती डाली जाती थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि 2012 से 2017 के बीच निकली अधिकांश भर्तियां विवादों में रहीं और योग्य अभ्यर्थियों के साथ न्याय नहीं हुआ। इसके विपरीत उनकी सरकार ने पिछले नौ वर्षों में नौ लाख से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी आकांक्षी जिलों में शामिल फतेहपुर आज विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि पहले जिले के विकास के लिए मिलने वाले संसाधनों का दुरुपयोग होता था, जबकि वर्तमान सरकार ने मेडिकल कॉलेज, सड़क, पुल, अस्पताल, बिजली, कंपोजिट विद्यालय, नर्सिंग कॉलेज और अन्य बुनियादी परियोजनाओं के माध्यम से विकास को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों के कारण फतेहपुर अब पिछड़ेपन की पहचान से बाहर निकल रहा है और विकसित भारत के संकल्प में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। मुख्यमंत्री ने जनता से विकास की इस गति को बनाए रखने के लिए भाजपा का समर्थन करने की भी अपील की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें