मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

देश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ हमारे किसान ही हैं - पर्यटन मंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फिरोजाबाद।जनपद स्तरीय किसान व तिलहन मेला में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि देश को आगे ले जाने में किसानों की महती भूमिका रही है। देश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ हमारे किसान ही हैं। हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरीके से समर्पित है।पर्यटन मंत्री ने किसानों को परामर्श देते हुए कहा कि फसलों में रासायनिक खादों का इस्तेमाल कम करें, क्योंकि आने वाले समय में इससे तमाम तरह की बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं। आने वाली पीढ़ियों को बचाना हमारा दायित्व है। इसके लिए रासायनिक खादों की जगह जैविक खादों का प्रयोग करें।पर्यटन मंत्री ने कहा कि बुबाई के पहले किसानों को बीज और खाद्य की उपलब्धता हो जाए। जिससे उन्हें बुबाई में किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो, ब्लैक में डीएपी बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। साथ ही साथ बिचौलियों का अंत हो, जिससे किसानों को उनकी उपज का संपूर्ण लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन आपके साथ खड़ा है। हर परिस्थिति में आपकी हर संभव सहायता की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें