मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:08 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए : गुलाम अली खटाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए : गुलाम अली खटाना

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हुए हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि हमला करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि दिल्ली की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को पूरी तरह सतर्क रहना चाहिए और इस घटना के आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

मुंख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ। हमलावर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

एनडीए की ओर से सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर भाजपा सांसद ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि राधाकृष्णन एक प्रतिभाशाली और गंभीर व्यक्तित्व के धनी हैं, जिनके पास व्यापक अनुभव है। उन्होंने संसद सदस्य और विभिन्न राज्यों के राज्यपाल के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है। खटाना ने विश्वास जताया कि राधाकृष्णन का अनुभव राज्यसभा को लाभ पहुंचाएगा और वे राज्यसभा के सदस्यों के साथ अच्छा संबंध और समन्वय स्थापित करेंगे।

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने भी अपना उम्मीदवार उतारा है। लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का हक है।

विपक्ष के उम्मीदवार पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का हक है, कौन किसका समर्थन कर रहा है, यह पर्याप्त नहीं है। असली बात यह है कि लोकतंत्र में समाज में भ्रम या विभाजन नहीं फैलना चाहिए। यह चुनाव है, और इसे उसी गंभीरता व गरिमा से लेना चाहिए। इंडिया ब्लॉक का यह कहना कि एनडीए के साथी उनके उम्मीदवार का समर्थन करेंगे, ऐसा नहीं है। बल्कि, इंडिया ब्लॉक में शामिल सांसद एनडीए के उम्मीदवार का समर्थन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चुनाव को चुनाव के तहत ही लिया जाना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें