मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

बॉक्स ऑफिस पर 'स्त्री-2' जलवा जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री-2' ने धमाकेदार ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन कई रिकॉर्ड तोड़े और अब चौथे दिन भी इसने दमदार कमाई की है।सैकनिल्क के मुताबिक, 'स्त्री-2' ने रिलीज के चौथे दिन 55 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 190.55 करोड़ रुपये हो गया है। पेड प्रिव्यू के जरिए इस फिल्म ने 8.35 करोड़ रुपये कमाए थे। 'स्त्री-2' ने गुरुवार को भारत में पहले दिन 60.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कमाई की और 2023 में 'एनिमल' और 'पठान' की पहले दिन की कमाई को भी पीछे छोड़ दिया। दूसरे दिन इस फिल्म ने 31.4 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन यह फिल्म 43.85 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही।'स्त्री' के छह साल बाद आई 'स्त्री-2'फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं। 'स्त्री' 2018 में रिलीज हुई थी, छह साल बाद 'स्त्री-2' रिलीज हुई और फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें