मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

सारण पुलिस और SBI बैंक की रणनीतिक बैठक हुई सम्पन्न

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सारण पुलिस और SBI बैंक की रणनीतिक बैठक हुई सम्पन्न

सारण। जिले में हाल ही में हुई एटीएम काटने के प्रयास की घटनाओं और बैंकिंग सुरक्षा से संबंधित अन्य आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में आयोजित की गई।इस बैठक में एसबीआई बैंक संस्थान के वरीय अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य बैंक एवं एटीएम सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु एक संयुक्त कार्य योजना तैयार करना था। एसएसपी डॉ आशीष ने प्रभावी ढंग से अपराधों पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस प्रशासन और बैंक प्रशासन के बीच त्वरित समन्वय एवं सूचनाओं की साझेदारी को अत्यंत आवश्यक बताया। बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा और आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि एवं बैंक शाखाओं में निर्धारित सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो, सीसीटीवी कैमरों की 24x7 कार्यशीलता सुनिश्चित करना और फुटेज डेटा को सुरक्षित हो, एटीएम कक्षों में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा गार्डों की तैनाती हो, अलार्म सिस्टम और अन्य तकनीकी सुरक्षा उपायों में तत्काल सुधार हो, बैंक गार्डों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा जागरूकता संबंधी नियमित प्रशिक्षण प्रदान करना किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देना।डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि आम जनता की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण और निशुल्क सुविधा की घोषणा की है। 50 हज़ार से ज्यादा की धनराशि बैंक से घर लाने या घर से बैंक तक ले जाने के लिए सारण पुलिस द्वारा निःशुल्क एक गार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।इस सुविधा का लाभ लेने के लिए नागरिक को एक दिन पहले स्थानीय थानाध्यक्ष को सूचित करना होगा ताकि समय से व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। यह सेवा पूर्णतः निशुल्क है और इसके लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पुलिस प्रशासन और बैंक प्रबंधन संयुक्त रूप से सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखेंगे जिससे आपराधिक गतिविधियों को समय रहते रोका जा सके और आम जनता की जमा पूंजी एवं बैंकिंग सुरक्षा सुरक्षित रहे। अंत में वरीय पुलिस अधीक्षक सारण ने सभी बैंक अधिकारियों को उनके सक्रिय सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया और आश्वस्त किया कि सारण पुलिस बैंकिंग सुरक्षा को प्राथमिकता देती रहेगी और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें